कोरोना वायरस की भयंकर महामारी के गंभीर संकट से गुजर रहे भारत की मदद के लिए कई देश आगे आ रहे हैं और कोरोना से जंग जीतने के लिए भारत का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ( Burj Khalifa ) को भारत के झंडे के रंगों से रोशन कर देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया।
दरअसल, यूएई ने भारत के प्रति अपना समर्थन और प्यार जताने के लिए बुर्ज खलीफा( Burj Khalifa ) को तिरंगे के रंग में रंग दिया। सबसे ऊंची इमारत पर यूएई (UAE) ने भारत को #StayStrongIndia (मजबूत बने रहने) का मैसेज दिया। रविवार देर रात यूएई में भारतीय दूतावास की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि ‘भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त यूएई (UAE) अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सबकुछ जल्द ठीक हो।’
इससे पहले कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में भारत को ब्रिटेन का साथ मिला। ब्रिटेन ने भारत को 600 ऐसे इक्विपमेंट्स भेजने की घोषणा की है, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काम आएंगे। रविवार को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की पहली खेप यूके से रवाना भी हो गई, जो मंगलवार तक दिल्ली पहुंच सकती है।
⭐️As #India battles the gruesome war against #COVID19 , its friend #UAE sends its best wishes
? @BurjKhalifa in #Dubai lits up in ?? to showcase its support#IndiaUAEDosti @MEAIndia @cgidubai @AmbKapoor @MoFAICUAE @IndianDiplomacy @DrSJaishankar @narendramodi pic.twitter.com/9OFERnLDL4
— India in UAE (@IndembAbuDhabi) April 25, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?