इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) के जज जस्टिस वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव( Justice Virendra Kumar Srivastava ) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हाल ही में उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।
जहा उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।जस्टिस श्रीवास्तव के निधन से हाईकोर्ट मे शोक की लहर दौड़ गई।
जस्टिस वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का जन्म एक जनवरी 1962 मे हुआ। 1986 में विधि स्नातक व 1988 में विधि परास्नातक डिग्री हासिल करने के बाद वकालत शुरू की और 2005 में न्यायिक सेवा में चयनित हुए। 2016 में जिला जज प्रोन्नत हुए।
वह 20 सितंबर 2016 से 21 नवंबर 2018 तक प्रमुख सचिव विधि रहे। 22 नवंबर 2018 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) के न्यायाधीश नियुक्त हुए। 20 नवंबर, 2020 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।
इनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2023 तक था।
कोरोना संक्रमित होने के बाद फेफड़ों में संक्रमण ज्यादा बढ़ने के कारण उन्हें प्रयागराज से लखनऊ एसपीजीआई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) के सेवारत जस्टिस श्रीवास्तव के निधन की खबर फैलते ही अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया में शोक प्रकट करने व श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह जनपद महराजगंज ले जाया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?