
इस्राइल( Israel ) में लाग बी’ओमर ( Lag BaOmer holiday ) मनाने के दौरान मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 103 लोग घायल हुए, जबकि 44 लोगों की मौत हो गई।
जिस जगह हादसा हुआ वहां स्थित टूंब को यहूदी समाज के पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। हजारों की संख्या में यहूदी लोग वार्षिक दूसरी शताब्दी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई ( Rabbi Shimon Bar Yochai ) की कब्र( tomb )पर उन्हें याद करने के लिए इकट्ठा हुए थे। रात भर प्रार्थना और डांस हुआ। लेकिन उसी दौरान भगदड़ मच गई। लोग बचने केलिए एक दूसरे के ऊपर से निकलने की होड़ में हैं। पुलिस और पैरामेडिकल से जुड़े लोग घायलों को बचाने की कोशिश की।
इस्राइल( Israel ) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ( Prime Minister Benjamin Netanyahu ) ने इस घटना को बड़ी आपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माउंट मेरन में स्टेडियम की सीटें टूट कर गिर पड़ीं। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। एक समाचार चैनल के अनुसार भगदड़ में जो 100 लोग घायल हुए हैं, उनमें से 44 लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह हेलीकॉप्टर बुलाना पड़ा।
कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद माउंट मेरोन पर हुआ यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम था। वायरस के खतरे के बावजूद इस त्योहार में शामिल होने के लिए दस हजार से अधिक लोग देशभर से माउंट मेरोन पहुंचे। भगदड़ मचने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दर्जनों एंबुलेंस और इमरजेंसी सर्विस के वाहन पहुंच गए। बचाव दल ने जमीन पर पड़ी लाशों को उठाया और वाहनों में भरकर अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों से कहा कि वह इस जगह को खाली कर दें।
जहां यह हादसा हुआ वह यहूदी दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है और यह एक वार्षिक तीर्थ स्थल है। हजारों अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी वार्षिक स्मरणोत्सव के लिए दूसरी शताब्दी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई की कब्र पर एकत्रित हुए थे। यहां रात भर प्रार्थना और डांस हो रहा था। इस्राइल( Israel )पुलिस का कहना है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग सीढ़ियों पर फिसल गए। इसके बाद एक-एक कर लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए, जिसके बाद भगदड़ मच गई। देश की नेशनल इमरजेंसी सर्विस मैगन डेविड एडोम एमडीए के प्रवक्ता ने कहा कि दृश्य बड़ा भयानक है। लोग बाहर निकले की कोशिश में कुचले गए। हादसे के बाद राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?