राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में पुलिस ने शुक्रवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन ( Remdesivir Injections) की कालाबाजारी कर रहे सरकारी डॉक्टर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों में एक एसएमएस अस्पताल का वार्ड ब्वॉय है, जबकि दूसरा एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है।
जयपुर ( Jaipur ) नार्थ जिले की स्पेशल टीम की सूचना पर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने गिरोह को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्त में आया डॉक्टर करीब 60 हजार रुपए में दो इंजेक्शन उपलब्ध करवा रहा था।
डीसीपी (नार्थ) परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार डॉ. अमित कुमार सेठी (40) है। वह 21/40 कावेरी पथ मानसरोवर में रहता है और अग्रवाल फार्म जयपुर में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर प्रभारी है। दूसरा आरोपी अभिजीत सैन (24) मौजमाबाद दूदू का रहने वाला है। वह सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में वार्ड ब्वॉय है। तीसरा आरोपी छोटूलाल सैनी (22) है। वह धूलकोट थाना मानपूर जिला दौसा का रहने वाला है। रजत पथ मानसरोवर में किराए से रहता है और मानसरोवर में निजी हॉस्पिटल में कर्मचारी है। सैंपल कलेक्शन का काम करता है।
जयपुर ( Jaipur ) शास्त्री नगर एसीपी अतुल साहु ने बताया कि विद्याधर नगर इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन ( Remdesivir Injection)की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। तब डीएसटी के एएसआई हरिओम सिंह के नेतृत्व में बोगस ग्राहक बनकर पुलिस ने एसएमएस अस्पताल के वार्ड ब्वॉय अभिजीत सैन से संपर्क किया। उसने अपने परिचित छोटूलाल सैनी से संपर्क किया। तब 60 हजार रुपए में दो इंजेक्शनों का सौदा तय हुआ।
अभिजीत ने इन इंजेक्शनों की डिलीवरी श्री ज्वैलर्स के सामने अंबाबाडी रोड विद्ययागर में देने के लिए बुलाया। तब पुलिस ने अभिजीत और उसके साथी छोटूलाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह इंजेक्शन ( Remdesivir Injection)राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, अग्रवाल फार्म में इंचार्ज डॉ. अमित सेठी उपलब्ध करवा रहा था। तब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?