उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले में महाराष्ट्र पुलिस ( Maharashtra police )पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद (Ghaziabad )के नंदग्राम थाना इलाके के दीनदयाल पुरी में हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपी की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस ( Maharashtra police )पर सोमवार रात आरोपी व उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना में पुलिसकर्मियों को चोट भी आई।आरोपितों ने पुलिस के आइकार्ड समेत अन्य दस्तावेज छीन लिए।
आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। मामले में महाराष्ट्र पुणे के थाना फरासखाना के प्रभारी अभिजीत पाटिल ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे( Pune ) में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इस हत्या में एक महिला का नाम प्रकाश में आया था। उसकी लोकेशन नंदग्राम की आ रही थी। सोमवार काे फरासखाना थाने के प्रभारी अभिजीत पाटिल महाराष्ट्र पुलिस ( Maharashtra police ) के चार पुलिसकर्मियों मोकांशी, अमोल सरडे, मोहन दलवी, मयूर भोकले के साथ दीनदयाल पुरी में दबिश देने के लिए आए थे।
इस दौरान महिला नहीं मिली लेकिन अंकित नामक युवक मिला। अंकित की महिला से फोन पर काफी बात होती थी। पुलिस अंकित के घर पहुंची और पूछताछ शुरू की। इस दौरान अंकित के स्वजनों व पड़ोसियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लाठी, डंडों व सरियों से पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?