कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) पर छिड़ा पोस्टर विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) भी अब इस मामले में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर वह पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा है- मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? इसके साथ ही राहुल ( Rahul Gandhi )ने लिखा है- मुझे भी गिरफ्तार करो। राहुल ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि, ये पोस्टर चिपकाने पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर हैंडल पर इस पोस्टर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बना लिया है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ये पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने 25 FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन पोस्टर्स में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव का जिक्र कर पीएम मोदी की आलोचना की गई थी। दिल्ली के कई हिस्सों में पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस को गुरुवार को इन पोस्टर्स की सूचना मिली थी।
इस मामले में मिली शिकायतों के आधार पर IPC की धारा-188 (सरकारी अधिकारी की ओर से जारी आदेश या नियम का उल्लंघन) और दूसरी धाराओं के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई हैं। इनमें दिल्ली के कई जिलों में प्रॉपर्टी एक्ट के तहत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा-3 भी शामिल है। इसमें 5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर इस मामले में और शिकायतें मिलती हैं तो और भी एफ़आईआर दर्ज हो सकती हैं। अभी यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि ये पोस्टर किसके कहने पर शहर भर में लगाए जा रहे थे। यह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए एक शख्स का कहना है कि ये पोस्टर चिपकाने के लिए उसे 500 रुपए दिए गए थे। पुलिस ने घटना के CCTV फुटेज बरामद कर लिए हैं। इसमें शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Arrest me too.
मुझे भी गिरफ़्तार करो। pic.twitter.com/eZWp2NYysZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?