उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आने से लोग हतप्रभ हैं। नगर से सटे माल्देपुर घाट पर पांच पुलिसकर्मियों ने टायर पर शव रखकर जला दिया। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को फेफना थाने के आरोपी पांचों पुलिसकर्मियों को संवेदनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया। साथ ही, मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को सौंप दी।
बलिया ( Ballia)शहर से सटे फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर 15 मई को लावारिस शव मिला था। उसे कुत्ते नोच रहे थे। इसकी सूचना मल्लाहों ने पुलिस को दी। आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद फेफना थाने के पांच सिपाही मौके पर पहुंच गए और शव को लकड़ी के बजाय टायर पर रख पेट्रोल डालकर जलवा दिया।वायरल वीडियो में टायर के सहारे लावारिश शव का अंतिम संस्कार होता देखा जा सकता है। यह सब पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा है।
दरअसल, गाजीपुर, बलिया( Ballia) और वाराणसी जिलों के अलावा कई जिलों से गंगा नदी में लाशें उतराई मिली थीं। प्रदेश की पुलिस ने शवों को गंगा से निकलवाकर अंतिम संस्कार करवाने का फैसला लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगह तो लाशों को गंगा के किनारे ही दफना दिया गया था। लेकिन बलिया जिले में शवों का अंतिम संस्कार कर किया जा रहा है। इस बीच बलिया जिले से पुलिस की संवेदनहीनता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गंगा नदी से लाशों को निकालने के बाद सही तरीके से उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?