कोरोना वायरस की टेस्टिंग पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( ICMR ) ने बड़ा फैसला लिया। , आईसीएमआर ने घर में कोरोना का टेस्ट करने के लिए एक रैपिड एंटीजन टेस्ट किट कोवीसेल्फ ( COVISELF ) को मंजूरी दे दी। यह टेस्टिंग किट पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन कंपनी बना रही है। इस किट के जरिए लोग सिर्फ 2 मिनट में खुद टेस्टिंग कर 15 मिनट में रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस टेस्टिंग किट की कीमत सिर्फ 250 रुपए रखी गई है।
कंपनी के फाउंडर सुजीत जैन ने बताया, ‘मायलैब इंडिया की पहली ऐसी कंपनी है, जिसकी होम बेस या सेल्फ टेस्टिंग किट को मंजूरी मिली है। कोवीसेल्फ ( COVISELF ) नाम से यह टेस्ट किट मार्केट में लांच होने जा रही है।’ उन्होंने बताया यह होम टेस्टिंग किट है। इसे 7.5 लाख फार्मेसी स्टोर पर ऑफलाइन और सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
जो लोग कोवीसेल्फ ( COVISELF ) से होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट स्ट्रिप पिक्चर खींचनी होगी और उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिस पर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा। मोबाइल फोन का डेटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा। लेकिन, मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी। इस टेस्ट के जरिये जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी, उन्हें पॉजिटिव माना जाएगा। किसी दूसरे टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके इस्तेमाल के लिए नई एडवाइजरी भी ICMR की ओर से जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यह ‘होम टेस्टिंग किट’ कोवीसेल्फ ( COVISELF ) सिर्फ सिम्प्टमेटिक मरीजों के लिए है। ऐसे लोग जो लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हैं वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लोगों को होम टेस्टिंग किट बनाने वाली कंपनी के बताए मैन्युअल तरीके को फॉलो करना होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?