राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वपन दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) को राज्यसभा ( Rajya Sabha ) का दोबारा सदस्य मनोनीत किया है। उनके इस्तीफे के कारण उनकी सीट रिक्त हो गई थी। अब उन्हें बचे कार्यकाल यानी 24 अप्रैल 2022 तक के लिए फिर राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी तरह, वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।
स्वपन दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) ने इस साल मार्च में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में वे जीत नहीं सके। अब उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।
स्वपन दास गुप्ता (Swapan Dasgupta) जाने माने पत्रकार भी हैं और कई अखबारों में काम कर चुके हैं। दासगुप्ता को साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2015 में पद्म भूषण (भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था। पिछले एक दशक में, उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक बार दिखने वाले चेहरों में से एक होने का गौरव हासिल किया है। उन्हें अंग्रेजी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सभी प्रमुख राजनीतिक बहसों में देखा जाता है।
राष्ट्रपति ने वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी(Mahesh Jethmalani) को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने मनोनीत किया है। महेश जेठमलानी को दिवंगत सांसद रघुनाथ महापात्रा की रिक्त हुई सीट पर नामित किया गया है। उनका भी कार्यकाल महापात्र के 13 जुलाई, 2024 को पूरा होने वाले कार्यकाल की बाकी अवधि के लिए है। महेश जेठमलानी राम जेठमलानी के बेटे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?