कोरोना महामारी की दूसरी लहर में आपदा को अवसर में बदलने वाले, चर्चा में आये अस्पताल आगरा के रवि हॉस्पिटल ( Ravi Hospital ) में कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के नाम पर मनमानी कीमत वसूलने की एक और शिकायत हुई है।
पीड़िता ने 12 दिन के इलाज के लिए करीब नौ लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत कर जांच की मांग की गई है।
मारुति रेजीडेंसी, मारुति एस्टेट निवासी रिचा बत्रा का कहना है कि एसबीआई में डिप्टी मैनेजर उनके पति हरीश बत्रा (55) को संक्रमित होने पर 29 अप्रैल को दिल्ली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल ( Ravi Hospital )में भर्ती कराया। एडवांस में उन्होंने 50 हजार रुपये जमा कराए।
चार मई को हालत खराब होने लगी तो अस्पताल स्टाफ ने वेंटिलेटर न होने की बात कहते हुए दूसरे अस्पताल लेकर जाने के लिए कहा। आरोप है कि बाद में मैनेजर आया और कहा कि 1.50 लाख रुपये जमा करा दो तो वेंटिलेटर की व्यवस्था हो जाएगी। रुपये जमा कराने पर अस्पताल में ही वेंटिलेटर उपलब्ध करा दिया गया।
4,50,000 रुपये की दवाएं और पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर के 4500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूले गए। 42 हजार रुपये की सर्जरी का बिल भी बनाया, जबकि ऑपरेशन करने के लिए परिजनों से कोई सहमति नहीं ली गई थी। 11 मई को पति का देहांत हो गया।
रिचा बत्रा का कहना है कि करीब नौ लाख रुपये उनसे वसूले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पति जब भर्ती किए थे, तब उनके गले में सोने का लॉकेट भी था, वह भी चोरी हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीएम के यहां शिकायत करते हुए बिल की जांच कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार,इससे पूर्व कृष्णा नगर निवासी अरुन कंसल पुत्र शंभु दयाल को परिजनों ने संक्रमित होने पर उपचार के लिए रवि हॉस्पिटल ( Ravi Hospital )में भर्ती किया था। 28 अप्रैल को मरीज की मौत हो गई। अस्पताल ने इलाज खर्च के 9,60,121 रुपये लेकर शव दिया। इलाज खर्च के बिल में 4,65,876 रुपये दवाई खर्च जोड़ा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?