उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोंडा ( Gonda ) जिले में खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर खान मिश्रौली गांव में तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत होने से गांव में कोहराम मचा हुआ है। डीएम गोंडा मार्कंडेय शाही ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
गोंडा ( Gonda ) जिले में बृहस्पतिवार को गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय का पुत्र चंचल (8) शिवाकांत पांडेय (6), परिवार के ही विरेंद्र की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान और चचेरे भाई सुरेंद्र पांडेय की दो पुत्रियां रागिनी (8) और प्रकाशिनी (10) घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गईं थीं। इसी दौरान किसी एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा। अन्य बच्चे उसे बचाने के लिए एक के बाद एक तालाब में कूद गए और सभी डूबने लगे।
डूब रहे बच्चों को देख तालाब किनारे खेल रहे अन्य बच्चे भागकर गांव में गए और लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचा एक व्यक्ति तालाब में कूदकर बच्चों को बचाने का भरपूर प्रयास किया, पर वह कामयाब नहीं हो पाया। हालांकि थोड़ी ही देर में घटना की सूचना आसपास के गांव में भी फैल गई। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तालाब में बच्चों की खोज शुरू हुई। जब तक बच्चों को तालाब से निकाला गया, तब पांचों की मौत हो चुकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा ( Gonda ) में बच्चों की तालाब में नहाते समय हुई दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?