बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने अमरावती से निदर्लीय सांसद सांसद नवनीत राणा (Navneet Kaur Rana )का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि सांसद ने फर्जी तरीके से इसे हासिल किया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “चूंकि सांसद ने जाली और फर्जी दस्तावेजों काे आधार पर जाति जांच समिति से धोखे से सत्यापन किया था, इसलिए जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया और जब्त कर लिया गया।”
अमरावती सांसद नवनीत राणा कौर(Navneet Kaur Rana ) ने इस मुद्दे पर कहा कि मैं इस देश के नागरिक के रूप में अदालत के आदेश का सम्मान करती हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगी। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा।बता दें कि नवनीत कौर राणा महाराष्ट्र की आठ महिला सांसदों में से एक हैं।
आपको बता दें कि शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने हाई कोर्ट में निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana ) के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सांसद का जाति प्रमाण पत्र गलत पाते हुए रद्द कर दिया। साथ ही कोर्ट ने दो लाख रुपये का जुर्माना भरने और छह सप्ताह के भीतर सभी प्रमाण पत्र जमा करने का आदेश दिया है।
इसके बाद अब राणा की लोकसभा सदस्यता खतरे में पड़ गई है। अमरावती लोकसभा सीट SC के लिए आरक्षित थी। आनंदराव का आरोप था कि नवनीत कौर राणा (Navneet Kaur Rana )ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर यहां से लोकसभा का चुनाव जीता था।
साउथ की फेमस एक्ट्रेस रहीं नवनीत कौर राणा अमरावती( Amravati )के बडनेरा विधानसभा से विधायक रवि राणा की पत्नी हैं। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पेश किए उनके जाति प्रमाणपत्र को भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज किया था। उस दौरान यह साबित हुआ था कि नवनीत कौर ने पिता के 3 फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनवाकर नवनीत कौर हरभजनसिंह कुंडलेस नाम से जाति प्रमाण पत्र लिया था। हालांकि वे 2014 का चुनाव हार गईं थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?