छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद ( Mahasamund ) में एक महिला ने अपनी 5 बेटियों के साथ बुधवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। सभी के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर दूर तक बिखरे पड़े मिले हैं। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 10 से 18 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि शराबी पति से विवाद होने के बाद महिला ने ऐसा कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक,महासमुंद ( Mahasamund ) जिले के इमलीभांठा नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े देखे तो कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे को भी इसकी जानकारी दी गई और ट्रेनों की आवाजाही को रोका गया है।
बेमचा निवासी महिला उमा साहू (45) का पति केजराम शराब पीने का आदी है। वह बुधवार शाम को भी शराब पीकर घर पहुंचा तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उमा शाम करीब 7.30 बजे अपनी पांचों बेटियों अन्नपूर्णा (18), यशोदा (16), भूमिका (14), कुमकुम (12) और तुलसी (10) को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच लिंक एक्सप्रेस के सामने सभी ने एकसाथ कूदकर जान दे दी।
महासमुंद ( Mahasamund ) जिले की पुलिस का कहना है कि घटना देर रात हुई होगी। महिला और तीन लड़कियों के शव थोड़ी दूरी पर मिले, जबकि दो अन्य लड़कियों के शव ट्रैक पर आगे पड़े मिले हैं। शवों के साथ उनकी चप्पलें भी दूर तक बिखरी हुई थीं। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, जिसके बाद महिला और उसकी बेटियों की पहचान हो गई है।
घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिला और पांच बच्चियों की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखद है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरी घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?