उज्जैन( Ujjain ) के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple )आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून से खुल जाएगा। मंदिर में उन श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा, जो 48 घंटे पहले कोरोना की RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ ले जाएंगे। इसके साथ ही हर सिद्धि, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिर भी खोल दिए जाएंगे। मंदिर में एक बार में 4 श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे। नए दिशा-निर्देशों के लिए मंदिर समिति की बैठक होगी, जिसमें गाइडलाइन बनाई जाएगी।
शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में बताया गया कि शहर अब पूरी क्षमता के साथ सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे खोला जाएगा। बृहस्पति भवन में हुई बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र शुक्ल समेत अन्य अफसर मौजूद थे। बैठक में उज्जैन शहर को अनलॉक करने को लेकर रजामंदी हुई। वहीं 15 जून से खुलने वाले महाकाल मंदिर समेत काल भैरव, हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा, ताकि एक मंदिर खोलते से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं पहुंचे।
बैठक में निर्णय लिया गया, महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple )समेत तीन अन्य मंदिर को छोड़कर बाकी सभी मंदिर शनिवार से खुल जाएंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि महाकाल मंदिर,( Mahakal Temple ) हरसिद्धि, काल भैरव और मंगलनाथ मंदिर में न सिर्फ देशभर से बल्कि बड़ी संख्या में विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में 28 जून से महाकाल मंदिर में ऐसे श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा, जो वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हों या फिर 48 घंटे पहले की RT-PCR की निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ लाए।
इसके अलावा मंदिर के बाहर कोरोना टेस्ट के लिए यूनिट भी रखी जा सकती है। अगर कोई श्रद्धालु बिना जानकारी पंहुचा, तो उसका एंटीजन टेस्ट करके भी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रवेश मिल सकेगा। मंदिर खोलने से पहले मंदिर समिति की बैठक होगी, जिसमें सभी दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत