प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने ब्रिटेन में चल रही जी-7 समिट ( G7 Summit ) के आउटरीच सेशन को शनिवार रात संबोधित किया। मोदी ने जी-7 देशों को वन अर्थ-वन हेल्थ का मंत्री दिया, जिसका जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी समर्थन किया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मोदी के साथ चर्चा की। उन्होंने ट्रेड-रिलेटेड आस्पेक्ट ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स ( TRIPS) एग्रीमेंट पर बात करते हुए भारत के लिए अपना समर्थन जताया।
फ्रांस( France ) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वैक्सीन के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई बिना रुकावट के होनी चाहिए। ताकी भारत जैसे देश बिना रुकावट के दुनिया के लिए वैक्सीन का उत्पादन कर सकें।
जानकारी के अनुसार दुनिया के कई देश अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे हैं। वहीं, टीकाकरण पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन कोरोना वायरस से निपटने की वैश्विक रणनीतियों और प्रतिबद्धताओं पर आधारित हो सकता है। बता दें कि इस बार के जी-7 शिखर सम्मेलन ( G7 Summit )की थीम ‘बिल्ड बैक बेटर’ है।
जी-7 ( G7 Summit )देशों के नेताओं ने आने वाली महामारी से 100 दिनों के अंदर निपटने की योजना बनाई है। इस प्रस्ताव पर जल्द अप्रूव किया जा सकता है। इसे कार्बिस बे डिक्लेरेशन नाम दिया गया है। ब्रिटेन ने बयान जारी कर कहा है कि जी-7 देशों के नोताओं ने इस डिक्लेरेशन को साइन करने पर मंजूरी दी है।
Participated in the @G7 Summit session on Health. Thanked partners for the support during the recent COVID-19 wave.
India supports global action to prevent future pandemics.
“One Earth, One Health” is our message to humanity. #G7UK https://t.co/B4qLmxLIM7
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?