ओडिशा ( Odisha ) में संबलपुर( Sambalpur ) के बामड़ा प्रखंड की किनाबगा पंचायत अंतर्गत जौतुकबहाल गांव में कोरोना वायरस (Coronavirus ) से संक्रमित 50 साल के व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी तीन साल की बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या (suicide ) कर ली। इसके अलावा उसने हमला कर पत्नी और तीन अन्य बच्चों को घायल कर दिया।
संबलपुर( Sambalpur ) पुलिस ने बताया कि गोबिंदपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जौतुकबहाल गांव का सुखू कुजूर पांच जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद होम क्वारंटाइन में था।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात की है जब सुखू कुजूर घर के दूसरे कमरे में घुसा, जहां उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे।शुक्रवार की आधी रात 50 वर्षीय सुखू कुजूर ने धारदार हथियार (चापड़) से 35 वर्षीय पत्नी इतावरी, 15 वर्षीय बेटी बिरसी, सात वर्षीय बेटी गांगी, तीन वर्षीय बेटी सालमी और दो वर्षीय बेटी फूल पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद का गला रेत लिया। मौके पर ही सालमी और अस्पताल ले जाने के क्रम में सुखू कुजूर की मौत हो गई। वहीं, 12 वर्षीय पुत्र तुसार ने भाग कर जान बचाई। कुजूर ने अपनी तीन अन्य बेटियों को भी घायल कर दिया।
सुखू कुजूर आर्थिक तंगी के कारण वह कुछ दिनों से तनाव में था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कोरोना के चलते बेरोजगार था। संक्रमित होने के बाद तनाव में रहने लगा था। कुछ दिन पहले उसने अपने परिचित से एक हजार रुपये उधार मांगी थी।
संबलपुर( Sambalpur ) पुलिस ने बताया कि सुखू कुजूर की पत्नी किसी तरह से जान बचाकर तीन बेटियों और एक बेटे को लेकर एक रिश्तेदार के घर चली गई। सुखू कुजूर ने अपने गले पर भी वार किया और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के घायल सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?