राजस्थान ( Rajasthan ) के नागौर (Nagaur ) जिले के डीडवाना में एक 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अली खान पुत्र शेर खान ने मंगलवार सुबह कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रॉपर्टी डीलर सुबह नहाने का कहकर घर की दूसरी मंजिल पर गया था, जहां उसने फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली। मौके से तीन दिन पहले यानी 12 जून को लिखा एक 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें सूदखोरों द्वारा लिए कर्ज और प्रॉपर्टी के मामले से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बांगड़ अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।
नागौर (Nagaur ) जिले के डीडवाना में मृतक अली खान जमीनी कारोबार से जुड़ा हुआ था और पिछले कई समय से लॉकडाउन से आई मंदी के चलते कर्ज से दबा हुआ था। सूदखोर कर्ज के तकाजे को लेकर उसे बार-बार परेशान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी के चलते उसने परेशान होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। अब नागौर (Nagaur ) पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
तीन दिन पहले लिखा सुसाइड नोट, सूदखोरों के कर्ज और जमीन का जिक्र अली खान ने तीन दिन पहले 12 जून को यह सुसाइड नोट लिखा था, जिस पर 12 जून तारीख भी लिखी है। इसमें उसने लिखा कि मैं ब्याज भरते पागल हो गया हूं। मेरे पास अब कुछ नहीं बचा और तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं।
इस सुसाइड नोट में पुष्कर बाईपास के पास खरीदी कॉलोनी का भी जिक्र हैं और बताया कि लॉकडाउन में यह फेल हो गई थी। भतीजे अनवर को बिना रुपए का पार्टनर बनाया। जो पुलिस से फोन करवाकर परेशान कर रहा था। इसमें पुष्कर पुलिसकर्मियों के नंबर भी लिखे हैं। इनमें तीन से चार लोगों के नाम हैं।
नोट में फरीद कुरैशी नाम के युवक से भी प्रॉपर्टी व लेनदेन विवाद के चलते धमकाने का आरोप लगाते हुए उसे भी मौत का जिम्मेदार बताया। मृतक ने इस नोट में बताया कि परिजनों को इनसे खतरा है और पुलिस आरोपियों से उसका पैसा दिलाएं। ताकि बाबूलाल कच्छावा से लिए 7 लाख रुपए और पवन सोनी से लिए उधार की रकम का कर्ज चुका सके।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?