उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजीपुर ( Ghazipur )जिले में एक निर्दयी मां ने अपनी बच्ची को गंगा( Ganga )में एक लकड़ी के बक्से में रखकर बहा दिया। इतना ही नहीं उसने उसमें देवी-देवताओं की फोटो लगा दी। नाविक ने जब उस बॉक्स को खोला तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। लोगों ने जब बॉक्स से बच्ची को बाहर निकाला तो वह बिल्कुल सुरक्षित थी।
मानवता को शर्मसार करने वाला मामला गाजीपुर शहर( Ghazipur ) के ददरी घाट का है। यहां मंगलवार को गंगा में तैरते हुए लकड़ी के बक्से में एक बच्ची मिली है। बक्से पर कई देवी-देवताओं के फोटो लगे हैं और बक्से के अंदर एक जन्म कुंडली भी रखी है। जिसमें उसका नाम गंगा लिखा था उसका जन्म 25 मई को हुआ है। यानी उसकी उम्र महज तीन हफ्ते है।
बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है और पुलिस उसे आशा ज्योति केंद्र ले गई। बच्ची मिलने की सूचना पर लोग वहां जुट गए। बच्ची को बिलखता देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।इलाके की पुलिस ने बताया कि गाजीपुर ( Ghazipur ) ददरी घाट पर गंगा किनारे एक लकड़ी के बक्से से बच्चे के रोने की आवाज आई। एक नाविक ने आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो बक्से में एक बच्ची रो रही थी। लोग भी जुट गए।
लोगों को हैरानी तब हुई जब बक्से पर देवी-देवताओं के लगे फोटो पर नजर गई। साथ ही बक्से में एक जन्म कुंडली भी मिली है। मासूम को नाविक अपने घर ले गया। उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई।पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच कराकर उसके परिजनों की तलाश कर रही है। चर्चा है कि ऐसा किसी अंधविश्वास या तांत्रिक अनुष्ठान को पूरा करने के लिए किया गया है।
इससे पहले इसी तरह की घटना श्रीकृष्ण की नगरी में मथुरा ( Mathura) जिले के वृंदावन (Vrindavan) में हुई थी जिसमें यमुना नदी में बह रहे तस्ले (लोहे की परात) में लावारिस नवजात मिला था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत