कोरोना वायरस (Coronavirus )से पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए लगभग सभी देशों में टीकाकरण की रफ्तार को तेज किया जा रहा है। हालांकि, कई देश ऐसे भी हैं जहां टीका फिलहाल बड़ी मात्रा में उपलब्ध नहीं है। ऐसे देशों को दूसरे बड़े देशों की मदद मिल रही है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर है जिसे आप भी सुन कर हैरान होंगे और आपको भी बुरा लगेगा। दरअसल, दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका (US )ने त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐसी मदद की है जिसकी वजह से उसे आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित अमेरिकी (US )दूतावास ने 14 जून को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका ( United States of America )की सरकार ने त्रिनिदाद एवं टोबागो की सरकार को कोविड-19 टीके ( Covid-19 vaccine )दान में देने का फैसला किया है। इसमें फाइजर वैक्सीन की 80 वॉयल शामिल हैं। संयुक्त राज्य अपने वैक्सीन प्रयासों के साथ त्रिनिदाद एवं टोबागो सरकार की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि हर टीका जरूरी है।अमेरिका ने बाकायदा अपने दूतावास के जरिए इस दान का प्रचार करने में जुटा है। हालांकि, उसकी प्रचार की यह तरकीब उल्टी पड़ गई है।
बता दें कि फाइजर वैक्सीन की एक वॉयल में पांच खुराकें होती हैं। इनमें से एक व्यक्ति को दो खुराकें 21 दिन के अंतराल पर दी जाती हैं। इस हिसाब से त्रिनिदाद एवं टोबागो को अमेरिका की ओर से टीके की 400 खुराकें मिलेंगी। इसके साथ ही अगर टीका बर्बादी शून्य रही तो अमेरिका (US )की इस मदद से यहां 200 लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। वहीं, ट्विटर यूजर्स ने इसे लेकर अमेरिका की जमकर आलोचना की। अमेरिका के इस दान को लेकर यूजर्स कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अधिकतर यूजर इतनी कम मात्रा में वैक्सीन दान देकर प्रचार करने के अमेरिकी तरीके का मजाक उड़ा रहे हैं।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अजीब बात ये है कि फाइजर वैक्सीन के एक बॉक्स में 195 वॉयल आती हैं, इस पर एक और यूजर ने फिरकी लेते हुए कहा कि तो फिर उन्हें (अमेरिका को) बॉक्स से टीके की 115 वॉयल निकालनी पड़ेंगी।
USA Donates Vaccines to Trinidad and Tobago pic.twitter.com/5S0OTQfJU5
— U.S. Embassy POS (@USinTT) June 14, 2021
Imagine bragging about sending 80 vaccines to a country with a population of 1,267,145 https://t.co/HmtRxGcZxJ
— Left Flank Veterans (@LeftFlankVets) June 14, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?