तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के पूर्व मंत्री एम मणिकनंदन( Former minister M Manikandan )को विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई पुलिस ने पूर्व मंत्री मणिकनंदन को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है। पूर्व मंत्री मणिकनंदन पर मलेशिया की महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एम मणिकनंदन पर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप मेंं गिरफ्तार किया गया है। मणिकनंदन को बंगलूरू( Bengaluru ) से धर दबोचा है। पूर्व मंत्री पर मलेशिया की महिला के साथ रेप और ऑबर्शन कराने का आरोप है। चेन्नई पुलिस ने बताया कि मद्रास हाई कोर्ट की तरफ से अग्रिम जमानत देने सेइनकार करने के बाद से वो गिरफ्तारी से बच रहे थे।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने मई 2021 में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन पर चेन्नई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हीरोइन ने आरोप लगाया कि पिछले 5 सालों से मणिकंदन उनका यौन शोषण कर रहे थे। इसके अलावा शादी का झूठा झासा, गर्भपात कराने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी भी दी। यहां तक कि मलेशिया में रह रहे परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। अभिनेत्री ये कहा था कि वह तमिलनाडु के पूर्व मंत्री मणिकंदन के साथ 2017 से रिलेशनशिप में थीं। उस वक्त मणिकंदन सूचना और प्रद्यौगिकी मंत्री थे।
इससे पहले, मद्रास हाइकोर्ट ( Madras High Court) ने मलेशिया की एक महिला( Malaysian woman )के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी एवं अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन ( M Manikandan ) के वकील की वह याचिका बुधवार को खारिज कर दी, जिसमें उन्हें नौ जून तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश देने संबंधी एक अन्य न्यायाधीश के आदेश की अवधि बढ़ाने की अपील की गई थी। न्यायमूर्ति आर सुब्रमण्यन ने दो जून को मणिकंदन की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मामले को नौ जून तक के लिए स्थगित कर दिया था। न्यायाधीश ने कहा था कि नौ जून तक याचिकाकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
न्यायमूर्ति अब्दुल कुद्दोस के समक्ष जब बुधवार को मणिकंदन ( M Manikandan )की अग्रिम जमानत याचिका आई, तो उन्होंने मणिकंदन, 32 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता और पुलिस विभाग के वकील की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया और पक्षों को लिखित में अपनी दलीलें पेश करने को कहा। मणिकंदन की याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति अब्दुल कुद्दोस ने कथित आरोप की गंभीरता और आरोपी के व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मामले की जांच प्राथमिक स्तर पर है और ऐसे में अग्रिम जमानत की याचिका योग्य नहीं है।
न्यायमूर्ति ने कहा कि मौजूद मामला एक पूर्व मंत्री द्वारा किए गए कथित अपराध को लेकर है जो गंभीर प्रवृत्ति का है और प्रथम दृष्टया प्राथमिकी दर्ज करने के योग्य भी है। याचिकाकर्ता से जानकारी एकत्र करने के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ करनी जरूरी है। अगर जमानत दी जाती है, तो संभव है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर गंभीर जांच से बचे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?