उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) , महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय,( Mahayogi Gorakhnath University ) ,बालापार, गोरखपुर के कुलाधिपति बने हैं। इस निजी विश्वविद्यालय के कुलपति हैं मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी तथा प्रति कुलाधिपति प्रो. यूपी सिंह को बनाया गया है। विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की पहली बैठक भी 24 जून को होगी।
दरअसल, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ( Mahayogi Gorakhnath University ) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )एक आदर्श विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। इस विश्वविद्यालय में इसी सत्र से अध्यापन कार्य भी शुरू होने वाला है। विश्वविद्यालय कार्यसमिति का प्रस्तावित प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है।
एमपी पीजी कॉलेज जंगल धुसड़ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव को कुलसचिव नियुक्त किया गया है। डॉक्टर राव ने बताया कि कार्यसमिति में आठ सदस्य हैं। कार्यसमिति की पहली बैठक 24 जून को गोरखपुर (Gorakhpur ) में दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित किया गया है। बैठक की कार्यवृत्त शीघ्र ही सभी सम्मानित सदस्यों को भेज दी जाएगी।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह का कहना है कि 1932 में परिषद की स्थापना के साथ ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने पूर्वांचल की शिक्षा व्यवस्था के जिस मॉडल का सपना देखा था, वह गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )के मार्गदर्शन में अब पूरा हुआ है। यह विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय बनें, इसके लिए हम संकल्पित हैं।
करीब दो सौ एकड़ के विशाल कैंपस और अत्याधुनिक संसाधनों से लैस यह विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, कृषि, वाणिज्य, कला सहित ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट शिक्षा, अध्ययन और शोध का केंद्र बनेगा।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय( Mahayogi Gorakhnath University ) प्रबंधन ने 30 से अधिक रोजगार पाठ्यक्रमों के संचालन की योजना बनाई है।विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस, एमबीबीएस, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी एलटी, बीएससी एजी, बीए आनर्स, बीएससी आनर्स, बीकाम, बीएड, बीएससी-बीएड, बीए-बीएड, बीपीएड आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?