उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले के लोनी ( Loni ) इलाके में करोबारी के यहा डकैती के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने एक परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी। इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर है। सभी एक ही परिवार के हैं और जान गंवाने वाले पिता और उनके 2 बेटे हैं।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले के लोनी ( Loni ) कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी।
बदमाशों ने रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। अजहरुद्दीन की पत्नी अफसाना भी घर पर थी। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रियाजुद्दीन के अन्य भाई और पड़ोसी आ गए, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कोई भी घर में नहीं घुस पाया।
घटना के करीब 20 मिनट बाद अफसाना को होश आया और वह नीचे आई और दरवाजा खोला। इसके बाद लोग अंदर घुसे। पहली मंजिल पर रहीसुद्दीन, इमरान और अजीमुद्दीन थे। दूसरी मंजिल पर अफसाना और उनकी सास फातिमा थी।
घटना के बाद बदमाश छत के सहारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद (Ghaziabad ) एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर लोनी ( Loni ) पहुंचकर जांच कर रहे हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत