महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) जिले में के एक डॉक्टर दंपती ने डॉक्टर्स डे (Doctors Day) पर गुरुवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डॉक्टर निखिल और डॉक्टर अंकिता शेंडकर का शव गुरुवार सुबह उनके घर से बरामद हुआ। इनकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे घरेलू कलह के बाद सुसाइड मान रही है। हालांकि, अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है।
पुणे( Pune )पुलिस ने बताया कि अंकिता और निखिल दोनों डॉक्टर थे। दोनों वानवड़ी इलाके के आजाद नगर में एक बंगले में रहते थे। पुलिस ने उनके परिजन को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अभी एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजहों का खुलासा हो सकेगा।
वानवाड़ी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के कॉल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि डॉक्टर दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बात करने के दौरान डॉ. निखिल ने अंकिता का फोन काट दिया था। इसके बाद अंकिता ने अपने रूम में जाकर फांसी लगा ली। डॉ. निखिल देर शाम घर लौटे तो अंकिता का शव पंखे से लटका हुआ था। घटना से परेशान निखिल ने भी दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
पुणे( Pune )पुलिस के मुताबिक, घर पर काम करने वाले नौकरानी गुरुवार सुबह काम के लिए पहुंची तो काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी। उनमें से किसी ने फोन कर पुलिस स्टेशन को दरवाजा बंद होने की बात बताई और तकरीबन आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव पंखे से लटके हुए मिले थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?