महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) में फिल्म इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ( Rajesh Maruti Sapte ) ने पुणे में अपने घर पर आत्महत्या (suicide ) कर ली है। उन्होंने सुसाइड करने से पहले अपना एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि राकेश मौर्य उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया।
राजेश मारुती सापते ( Rajesh Maruti Sapte )ने वीडियो में कहा, “नमस्कार, मैं राजेश मारुती सापते। मैं एक आर्ट डायरेक्टर हूं, मैंने अभी किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया है। मैंने पूरी तरह सोच समझकर ये फैसला लिया है, क्योंकी मुझे कुछ चीजों से बहुत तकलीफ हो रही है। जिन में से एक वजह ये भी है कि राकेश मौर्य जो लेबर यूनियन से हैं, वे मुझे बहुत तकलीफ दे रहे हैं। मुझ पर किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है। सबका पेमेंट तय तारीख पर दे चुका हूं। मेरी लेबर यूनियन में कोई भी शिकायत नहीं है। इसके बावजूद राकेश मौर्य संघ के कुछ मजदूरों से फोन करवाकर मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। उनसे यह कहा जा रहा है कि राजेश सापते ने एक आदमी का देड लाख नहीं दिया है।”
राजेश ( Rajesh Maruti Sapte )ने आगे कहा, “मैंने कल ही सब क्लियर कर दिया है। नरेश मेसी को भी फोन करके पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि मेरा पेमेंट पूरा हो चुका है। उन्होंने भी कहा कि राजेश दादा ने कोई भी पेमेंट अधूरा नहीं छोड़ा। इसके बावजूद राकेश मौर्य मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं। वे मुझे मेरा कोई भी काम शुरू करने नहीं दे रहे थे। फिलहाल मेरे पास 5 प्रोजेक्ट्स हैं। इन सभी पर मुझे तत्काल काम शुरू करना है। उनमें से एक जी का प्रोजेक्ट मुझे छोड़ना पड़ा है। क्योंकि, वे मुझे काम करने ही नहीं दे रहे हैं। इसी प्रकार ‘दशमी क्रिएशन्स’ का काम भी शुरू करने के बाद राकेश मौर्य ने ही रुकवाया था। इन सभी चीजों से तंग आकर मैं आज आत्महत्या करने जा रहा हूं। मुझे न्याय दिलाने की कोशिश करें।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?