उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( AGRA) शहर में नाबालिग युवती को बहला फुसला कर निकाह और धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।
जानकारी के अनुसार आगरा ( AGRA) के शहर थाना हरीपर्वत क्षेत्र की निवासी 16 वर्षीय किशोरी की स्कूल आते-जाते एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने अपना नाम निक्की यादव बताया और 6 माह तक बातचीत के बाद बीती 15 जून को कथित निक्की की बहन सोनम और मां युवती के घर आई और बहाने से साथ ले गयी।
पीड़ित पिता ने लड़की के घर न आने पर उसे कई बार फोन किया पर बार बार उसे अलग अलग जगह बुलाया। इसके बाद लड़के के परिजनों ने लोकलाज का भय दिखाते हुए समझा बुझाकर सप्ताह भर में लड़की के वापस आने की बात कही।
बमुश्किल जब पिता के फोन पर लड़की मिलने आई तो पिता उसे घर ले आया। पिता का कहना है कि लड़की के फोन पर बात करने के दौरान एक बार पुलिस के पास गये थे तो पुलिस ने डांटकर कहा था कि बेटी भाग जाएगी, इससे पहले तुम यहां से छोड़कर कहीं और चले जाओ।
युवती के अनुसार जब वो निक्की के घर गयी तो पता चला कि उसका नाम कासिम कुरैशी है और बहन सोनम कुरैशी है। पिता रईसुद्दीन व मां रुखसार ने उसे समझा बुझाकर कासिम के साथ निकाह पढ़वा दिया और उसे मुसलमान बनकर रहने को कहा।
पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपियों ने बेटी के साथ सब गलत काम कर करके उसे प्रेग्नेंट कर दिया। आरोपियों ने उसका निशा कुरैशी नाम से आधार कार्ड भी बनवा दिया।
आगरा ( AGRA) उत्तर विधानसभा से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इस मामले में जानकारी होने पर हस्तक्षेप किया।उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।विधायक का कहना है कि इस तरह धर्मांतरण में जो लोग साजिश रच रहे हैं उनको भी ढूंढ कर कार्यवाही की जाये।
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बहला-फुसलाकर किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
छात्रा के धर्मांतरण के मामले में थाना पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरोपी का पिता रईसुद्दीन, मां रुखसार, बहन सोनम, भाई शकील उर्फ इमरान और कामिल शामिल हैं।
मुख्य आरोपी कासिम फरार हैं। केस में धर्मांतरण की भी धारा भी लगा दी गई है। छात्रा को बालिग दर्शाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र भी लगाया गया था। इस पर धोखाधड़ी की धारा भी लगाई जाएगी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?