उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव ( Uttar Pradesh zila panchayat chairperson polls )में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा को राज्य की 75 में से 67सीटों पर जीत मिली है। दो सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। वहीं सपा को 5 सीटें मिली हैं। एक पर उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने कब्जा किया है। प्रतापगढ़ सीट पर राजा भइया की पार्टी विजयी रही है। 2016 के अध्यक्ष चुनाव में सपा ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले राज्य के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। मतदान 11 बजे से 3 बजे तक चला। शाम 4 बजे से नतीजे भी आने लगे हैं। लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, कुशीनगर, सुल्तानपुर, औरेया, फतेहपुर समेत 44 जिलों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, राज्य के 22 जिलों में पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध विजयी चुने गए थे। इनमें से 21 सीटों पर भाजपा और एक सीट सपा ने कब्जा किया था।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए पहले जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होता है। यही जिला पंचायत सदस्य बाद में अध्यक्ष को चुनते हैं। यूपी में कुल 3050 जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा के 603 और सपा के 842 सदस्य जीते हैं। निर्दलीय 1088 हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव( Uttar Pradesh zila panchayat chairperson polls ) में भाजपा ने 67 जिलों में जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम किया है। वहीं समाजवादी पार्टी महज पांच जिलों तक ही सिमटकर रह गई। कन्नौज, मैनपुरी, औरैया फर्रुखाबाद जैसे प्रमुख गढ़ माने जाने वाले जिलों में भी सपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। शनिवार को 53 जिलों में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव ( Uttar Pradesh zila panchayat chairperson polls )में भाजपा ने 46 जिलों में जीत दर्ज की।
सपा ने चार, जनसत्ता दल, रालोद व निर्दलीय ने एक-एक जिले में जीत दर्ज की। इससे पहले 21 जिलों में भाजपा और एक जिले इटावा में सपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव के दौरान बलिया, प्रतापगढ़ और संतकबीर नगर में विवाद हुआ जबकि अन्य जिलों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने ट्वीट कर कहा कि यूपी जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।उन्होंने इस बड़ी जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दिया, पीएम मोदी ने यूपी सरकार और बीजेपी संगठन को बधाई दी।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में विकास के महत्वपूर्ण कार्य संचालित होते हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षों से पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की है।
यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है।
इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?