पंजाब (Punjab) के बटाला( Batala )में रविवार सुबह एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां गांव के पंच सुखजिंदर सिंह ने बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना में युवक के परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 जख्मियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं को आधार बनाकर जांच में जुटी है।
घटना बटाला( Batala ) में गांव पुराना बल्लरवाल की है। मृतकों की पहचान मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इन्हीं के परिवार के हरमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घायल हुए हैं। दोनों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है।
दरअसल, रविवार सुबह बटाला( Batala )में गांव बल्लरवाल का प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया और भगा भगाकर पिस्तौल से गोलियां मारकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में लड़के के दादा, पिता, भाई व चचेरे भाई शामिल हैं, जबकि एक सगे व एक चचेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। काबिले जिक्र है कि लड़की का पिता मौजूदा पंच हैं, जबकि लड़के का परिवार खेतीबाड़ी का काम करता है।
सुखविंदर सिंह के बेटे जर्मन के अपनी ही गांव के पंच सुखजिंदर सिंह की बेटी से प्रेम संबंध थे। जिसके चलते वह दोनों रविवार की सुबह घर से भाग गए, लेकिन बाद में वापस आ गए। जिसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए, लेकिन लड़की का पिता सुखजिंदर सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ लड़के के खेतों में गया और खेत में काम कर रहे उसके परिवारिक सदस्यों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, लड़की का पिता व उसका साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।
उधर इस बारे में DSP हरकिशन सिंह ने बताया कि बल्लरवाल गांव निवासी सुखविंदर सिंह सोनी ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। इनमें से दो की मौके पर ही, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दो घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?