उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, (Kalyan Singh) की हालत नाजुक होती जा रही है। उन्हें अब आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम है। पूर्व सीएम से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। हालांकि सीएम योगी की तरह कल्याण सिंह इन दोनों नेताओं को भी नहीं पहचान पाए। इस बीच, खबर आ रही है कि कल्याण सिंह को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। वह लोहिया संस्थान के आइसीयू में हैं। कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड में भर्ती की तैयारी की गई है।
शनिवार शाम को ब्रेन स्ट्रोक और फिर माइनर हार्ट अटैक आने पर कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को लखनऊ ( Lucknow) के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने लोहिया संस्थान पहुंचे थे। यहां कल्याण सिंह सीएम योगी को नहीं पहचान पाए। डॉक्टर्स के मुताबिक, पूर्व सीएम के सोचने और समझने की क्षमता कमजोर हो गई है।
राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विक्रम ने बताया कि 27 जून को पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को पैरोटेड ग्लैंड में संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच शनिवार रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया फिर माइनर अटैक भी हुआ।
उनकी सोचने समझने की क्षमता फिलहाल कमजोर हो गई है। और वह लोगों को पहचान भी नही पा रहे है। सीएम से बातचीत के दौरान भी वह उन्हें पहचान नही सके। सीएम योगी ने उनसे हाल-चाल पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। कल्याण सिंह सीएम के सवालों को भी नहीं समझ पा रहे थे। फिर मुख्यमंत्री ने डाक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया था। तब खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा मिला था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि क्रिएटिनिन लेवल में बढ़ोत्तरी हुई है, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?