उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले के सोरों ( Soron ) में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर मिलते ही गांव की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया,बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या की उसके प्रेम संबंध थे। सोमवार की सुबह युवक का शव खेत में पड़ा मिला।हत्या का आरोप युवती के परिवार पर लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कासगंज ( Kasganj ) के सोरों ( Soron ) में कोतवाली क्षेत्र के नगला सुरजी की है। गांव निवासी युवक सुशील रविवार शाम को अपने खेत पर मक्का की रखवाली करने गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिवार में चीत्कार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, सुशील की मौत के बाद गांव निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सुशील और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। मृतक के परिजनों ने भी युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती के भाई ने सुशील की पीट-पीटकर हत्या की है।सोरों ( Soron ) थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?