मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में सागर ( Sagar ) जिले के बहरोल थाना क्षेत्र के झारई गांव में 69 साल के बूढ़े बाप ने 30 साल की अपनी जवान बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी । हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है कि, मृत छात्रा अंकिता उर्फ अंकू फोन पर लगातार किसी से बात करती थी। आरोपी पिता ने अंकिता को कई बार फोन पर बातें करते देखा था। वे अंकिता को टोकते भी थे लेकिन अंकिता लगातार पिता की बातों को इग्नोर कर रही थी। सोमवार सुबह भी आरोपी पिता और अंकिता की मां के बीच इस बात को लेकर बहस हुई। इस बीच वहां पहुंची अंकिता ने पिता अशोक से अभद्रता की जिसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।अंकिता भोपाल ( Bhopal ) के कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रही थी।
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे मृतका की मां पुष्पलता वैश्य आंगन में पौधे लगा रही थी। अशोक वैश्य (69) ने पौधे लगाने से मना किया। थोड़ी देर बाद वाद- विवाद के बीच बेटी की शादी की बात आ गई। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, तभी बेटी अंकिता उर्फ अंकू वैश्य (30) बीच में आ गई। अंकिता ने इस दौरान पिता से अभद्रता की। इससे गुस्साए पिता अशोक सिंह अंदर बंदूक लेने चले गए। उधर, पिता का गुस्सा देख अंकिता किचन में चली गई। फिर अशोक किचन में पहुंचा और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बेटी की हत्या के बाद आरोपी शव के पास कुछ देर तक बैठा रहा। सूचना के बाद उसे घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। उसे बेटी की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं है।
उधर, आरोपी को सागर ( Sagar ) पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंकिता उर्फ अंकू घर में रहकर फोन पर किसी से अक्सर बात करती रहती थी, जो पिता को ठीक नहीं लगता था। वहीं, अंकिता शादी नहीं कर रही थी। आरोपी बेटी के इस व्यवहार से खफा रहता था। सोमवार को विवाद के दौरान आरोपी पिता ने ये बातें दोहराई तो अंकिता ने पिता से अभद्रता की। बेटी के व्यवहार से गुस्साए पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?