कैबिनेट विस्तार ( Union Cabinet expansion )के 2 घंटे के भीतर ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को विभागों का बंटवारा भी कर दिया। सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह को सबसे नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेशन, यानी सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। हॉर्वर्ड से पढ़े , ज्योतिरादित्य सिंधिया को एविएशन मिनिस्ट्री और IIT से पोस्ट ग्रैजुएट अश्विनी वैष्णव को रेल ,अनुराग ठाकुर, को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही वह युवा एवं खेल मंत्रालय भी देखेंगे।
कैबिनेट विस्तार (Cabinet expansion ) के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय अब डॉ. हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया संभालेंगे।भूपेंद्र यादव को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है। वहीं, किरण रिजिजू को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय भी मिला है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय को जोड़ दिया गया है। यह जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। इससे पहले प्रधान के पास पेट्रोलियम मंत्रालय था।
कैबिनेट विस्तार (Cabinet expansion ) के बाद पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले रेल मंत्रालय गोयल के पास था।
हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ जोड़ दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय को जोड़ा गया है। इसका प्रभार मनसुख मांडविया को दिया गया है।
जी किशन रेड्डी को संस्कृति मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
दर्शना विक्रम जरदोश को कपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया है।
सत्यपाल सिंह बघेल को कानून एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भानु प्रताप सिंह वर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
राजीव चंद्रशेखर को कौशल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, शोभा करांदलाजे को कृषि मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। मोदी सरकार इस मंत्रालय के जरिए अपने ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करेगी। यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा उपलब्ध कराएगा।इसका उद्देश्य देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करना है। सरकार इस मंत्रालय के जरिए सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेगी। सूत्रों ने कहा कि अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा को भी पूरा करता है।
मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए ‘व्यापार सुगमता’ यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान बनाएगा। साथ ही मल्टी-स्टेट को-ऑपरेटिव्ज (MSCS) के विकास को बेहतर करने के लिए काम करेगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत