जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में पांच आतंकियों (5 Terrorists) को मार गिराया गया है, इन पांच आतंकियों को तीन अलग-अलग मुठभेड़ में मारा गया। कुलगाम ( Kulgam ) और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें 4 आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले मंगलवार शाम कुपवाड़ा जिले के गांदर्स इलाके के हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गया था। इस तरह पिछले 24 घंटों में घाटी में कुल 5 आतंकियों (5 Terrorists) का सफाया कर दिया गया है। आईजी कश्मीर पुलिस विजय कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।इसके लिए उन्होने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है।
मेहराजुद्दीन बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया।
पहला एनकाउंटर कुलगाम के जोदार इलाके में हुआ। सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी (2 Terrorists) ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
दूसरा एनकाउंटर पुलवामा (Pulwama) के पुचल इलाके में हुआ। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हुए एनकाउंटर में भी दो आंतकी (2 Terrorists) मारे गए। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।पिछले महीने जून में 11 दहशतगर्द ढेर किए गए थे। सबसे ज्यादा 17 आतंकी अप्रैल के महीने में मारे गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?