मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) अशोका गार्डन पुलिस ने कांग्रेस (Congress ) नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह( Digvijaya Singh) , पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत 8 लोगों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है। इन पर कोरोना के दौरान धरना-प्रदर्शन, भीड़ एकत्रित होने से महामारी फैलने का अंदेशा और शासकीय आदेशों के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है, बाकी अन्य 200 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। वीडियोग्राफी से इनकी पहचान की जाएगी।
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh)समेत 200 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने रविवार को गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में RSS की संस्था लघु उद्योग भारती को जमीन आवंटन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। लघु उद्योग भारती ने आवंटित जमीन पर सुबह 11 बजे भूमिपूजन किया था। इसका विरोध करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेता एकत्रित हुए थे।
यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह( Digvijaya Singh) की भोपाल डीआईजी इरशाद वली से नोकझोंक भी हुई थी। डीआईजी ने कोरोना प्रोटोकाॅल का उल्लंघन करने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही थी। इसके बाद देर शाम अशोका गार्डन थाने में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, पूर्व महापौर विभा पटेल समेत संतोष कंषाना, प्रदीप शर्मा, प्रकाश चौकसे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कांग्रेस गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आरएसएस की लघु उद्योग भारती को जमीन देने का विरोध कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार पार्क की जमीन को आरएसएस को दे रही है। जबकि इसका विरोध गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन भी कर रही है। वहीं, मामले में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया का कहना है कि उद्योग विभाग ने इंडस्ट्रियल एरिया में खाली पड़ी जमीन लघु उद्योग भारती संस्था को आवंटित की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?