हरियाणा (Haryana ) के भिवानी( Bhiwani )जिले के गांव किरावड़ में शनिवार देर शाम को हरियाणा पुलिस ( Haryana Police )के एक हवलदार ने तीन लोगों को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।
गोली चलाने का आरोप हरियाणा पुलिस ( Haryana Police )के हांसी साइबर सेल में तैनात एक हवलदार रविंद्र श्योराण पर लगा। जिसने दो सगे भाइयों व बड़े भाई के लड़के पर दनादन गोलियां बरसा दीं। तीनों घायलों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं आरोपी हवलदार का शव भी पुलिस को जमालपुर गांव के पास मिला है।
गांव किरावड़ में हांसी पुलिस के हवलदार रवींद्र श्योराण ने शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव में दो सगे भाइयों महाबीर व जगबीर और महाबीर के लड़के राजेश पर पर दनादन गोलियां बरसा दीं। इस जानलेवा हमले में तीनों गंभीर हो गए। जख्मी हालत में परिजन हिसार के आधार अस्पताल लेकर पहुंचे। वारदात की जानकारी लगते ही बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार और डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह भी गांव किरावड़ पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी रवींद्र श्योराण का फोन साइबर सेल की मदद से ट्रैकिंग पर डाला तो उसकी लोकेशन ढूंढते हुए पुलिस गांव जमालपुर पहुंची, जहां उसका शव पुलिस को बरामद हुआ। रवींद्र श्योराण ने इस वारदात के बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। इस वारदात के पीछे क्या मकसद रहा और रवींद्र ने वारदात के बाद खुद को क्यों गोली मार ली, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
भिवानी( Bhiwani )जिले के पुलिस के अनुसार हरियाणा पुलिस ( Haryana Police )के साइबर सेल में रविंद्र श्योराण तैनात था। उसने पुलिस विभाग से अपनी सर्विस रिवाल्वर ईश्यू करवाई हुई थी। शनिवार रात को वह अपने किसी कर्मचारी बाइक लेकर किरावड़ गांव गया। वहां पर उसने महाबीर, जगबीर और राजेश को फोन कर बुला लिया। उसे बाद आते ही कुछ देर बातचीत की। उसके बाद तुरंत रविंद्र ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर तीनों पर गोली चला दी। इसमें दो लोगाें को पीठ पर गोली लगी है और तीसरे को सीने पर गोली लगी है। गोली लगने के बाद पुलिस कर्मचारी रविंद्र श्योराण ने खुद को कनपटी पर अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?