उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग जौनपुर (Jaunpur) जिले में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को निकाला।
जौनपुर (Jaunpur) जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है। उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह (18) ब्रेजा गाड़ी से चंदौली बरात में गए थे। जहां से सभी भोर में बांकी सिकरारा आने के लिए निकले थे।
करीब 6 बजे जैसे ही वह जलालपुर थाना इलाके के मकरा बाईपास त्रिलोचन पहुंचे थे, तभी जौनपुर (Jaunpur) की तरफ से वाराणसी (Varanasi) जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने गाड़ी से शवों को निकालकर कब्जे में ले लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?