चीन (China ) के वुहान ( Wuhan ) से लौटने वाली देश की पहली कोरोना ( COVID-19 ) मरीज करीब डेढ़ साल बाद फिर पॉजिटिव हो गई है। केरल( Kerala ) के त्रिशूर ( Thrissur )में रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट दिल्ली जाना चाहती थी, इसलिए उसने RT-PCR टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। त्रिशूर की डीएमओ डॉ. केजे रीना ने बताया कि उसे बिना लक्षण वाला संक्रमण है। जैसे ही 20 साल की उस छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, सब हैरान हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल स्टूडेंट ने अब तक वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लिया है। वह त्रिशूर ( Thrissur ) जिले के माथिलाकम ( Mathilakam ) ग्राम पंचायत की रहने वाली है और चीन के वुहान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। हालांकि 23 जनवरी 2020 को भारत लौटने के बाद वह वापस वुहान नहीं गई है और ऑनलाइन पढ़ाई कर रही है।
गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह भारत की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी।
त्रिशूर ( Thrissur ) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।वो देश का पहला पॉजिटिव केस था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत