उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा( AGRA) के विद्या नर्सिंग होम के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमाकांत गुप्ता (60) का मंगलवार की शाम को अपहरण कर लिया गया। वह अपनी कार से हाईवे स्थित अपने विद्या नर्सिंग होम जाने के लिए घर से निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात तकरीबन 11 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। उनकी अंतिम लोकेशन राजस्थान बार्डर से सटे सैंया थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में आई है। बुधवार को उनकी कार धौलपुर में लावारिस हालत में मिल गई। इस पर पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया है। एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल लिया है।
आगरा( AGRA) की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता सर्जन हैं। उनकी पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। दो बेटे अभिषेक और अभिलाष भी चिकित्सक हैं। उनका विद्या नर्सिंग होम घर से 500 मीटर दूर रॉयल कट चौराहे पास है। डॉ. विद्या गुप्ता ने मंगलवार रात थाना एत्माद्दौला पुलिस को डॉ. उमाकांत गुप्ता के लापता होने की जानकारी दी। बताया कि पति शाम तकरीबन 7:15 बजे अपनी नीले रंग की बलीनो कार संख्या यूपी-80 ईजे-7472 से हॉस्पिटल जाने की बोलकर निकले थे। वह नर्सिंग होम नहीं पहुंचे। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे। इस पर उन्हें फोन मिलाया, लेकिन उनका मोबाइल लगा नहीं। स्विच ऑफ आ रहा है।
आगरा( AGRA) डॉक्टर के अपहरण होने की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पांच टीमों को लगाया। टीम ने डॉक्टर के मोबाइल की अंतिम लोकेशन पता कराई। यह सैंया के तेहरा की आई। इस पर पुलिस को अपहरण का शक हुआ। पुलिस ने सैंया टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, फुटेज में कार नहीं आई। इससे आशंका है कि डॉक्टर की कार दूसरे रास्ते से निकली। बुधवार को टीम राजस्थान बॉर्डर पर पहुंची। धौलपुर पुलिस से संपर्क किया। बुधवार दोपहर को डॉक्टर की कार धौलपुर में लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। पुलिस को अपहरण की आशंका है। इसलिए पांच टीम लगी हैं। पूर्व में गैंग आगरा से लोगों का अपहरण करके धौलपुर के बीहड़ में ले जा चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?