जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का पाकिस्तानी (Pakistani Terrorist ) कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा( Abu Huraira ) मारा गया बाकी दो स्थानीय आतंकी हैं। मौके से हथियार बरामद किए गए हैं। शवों को भी कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों दहशतगर्द ढेर कर दिए गए।तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलवामा (Pulwama) शहर में स्थित जिला अस्पताल के पास आतंकियों के छिपे होने का सटीक इनपुट सुरक्षाबलों के पास था, इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी ,सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी फायरिंग की की गई और तीन आतंकी मार गिराए गए।फिलहाल पूरे पुलवामा (Pulwama) शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag ) जिला के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली थी। इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) का जिला कमांडर आरिफ अहमद हज्जम भी मारा गया था। ये तीनों स्थानीय लश्कर तैयबा के आतंकवादी थे। पुलिस ने बताया कि मारा गया लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी आरिफ हाज़म 06 जून 2019 को सेना के हवलदार मंजूर बेग की 162 टीए की हत्या में शामिल था, जब वह छुट्टी पर था।
#PulwamaEncounterUpdate: #Pakistani LeT commander Aijaz @ Abu Huraira killed alongwith 2 local #terrorists. #Congratulations to Police & SFs: IGP Kashmir@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) July 14, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?