झारखण्ड( Jharkhand ) में हजारीबाग (Hazaribagh )जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि हजारीबाग शहर के लोहार टोली मोहल्ला निवासी मुन्ना विश्वकर्मा के घर के एक कमरे में आज तड़के आग लगने से गृहस्वामी, उसकी पत्नी और उसके छह वषीर्य पुत्र की मौत हो गई।
ये तीनों एक ही कमरे में सोए थे, जबकि दंपती की दो बेटियां दूसरे कमरे में थीं। बेटियां बिल्कुल सुरक्षित हैं। बेटियां अपनी चाची के साथ सो रही थी। दंपती के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी और उस पर हेयरबैंड जैसा तार भी लपेटा हुआ था।
आशंका जाहिर की जा रही है कि आग से जलने व दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी। वैसे, हत्या की भी आशंका लोगों ने जाहिर की है। तीनों का शव जली अवस्था में मिला है।मृतकों के नाम मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ सरोज विश्वकर्मा (45) उनकी पत्नी सोनम देवी (42) और पुत्र आयुष (6) हैं। सरोज की दो बेटियां भूमि कुमारी (14) और कनक (12) दूसरे कमरे में सोई हुई थी।
घर में सरोज अपने छोटे भाई के साथ रहते थे। लगभग 2 बजे रात में अचानक कमरे से धुआं निकलता देख दोनों बच्चियां, उनके चाचा-चाची नींद से उठे। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग पहुंचे और हजारीबाग (Hazaribagh )जिले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई तो देखा कि तीनों के शव कमरे में पड़े हैं। मां और बेटे की लाश फर्श पर थी, जबकि सरोज की लाश बेड पर थी।आशंका जाहिर की जा रही है कि रोशनदान से आग को कमरे के अंदर फेंका गया है। इधर,हजारीबाग (Hazaribagh ) की पुलिस ने कहा कि अभी इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच चल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?