उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा( AGRA) से अगवा किए गए विद्या नर्सिंग होम के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमाकांत गुप्ता( doctor Umakant Gupta )को पुलिस ने गुरुवार तड़के बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया।डॉक्टर की तलाश के लिए आगरा व धौलपुर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। चिकित्सक को राजस्थान के धौलपुर ( Dholpur )जिले के बीहड़ में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
सीनियर डॉक्टर उमाकांत गुप्ता ( doctor Umakant Gupta ) को राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स(STF ) ने बुधवार की रात 2 बजे मुक्त करा लिया। बदन सिंह गैंग के बदमाशों ने डॉक्टर गुप्ता को किडनैप करने के बाद चंबल के बीहड़ों में बंधक बनाकर रखा था। डॉक्टर की कार बुधवार दोपहर धौलपुर ( Dholpur )से बरामद की गई थी। इसके बाद ही पुलिस ने आसपास के बीहड़ों में सघन कॉम्बिंग की। किडनैपिंग के 30 घंटे के बाद रात दो बजे डॉक्टर एक चबूतरे के नीचे बंधक मिले। हालांकि बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले थे।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर उमाकांत गुप्ता ( doctor Umakant Gupta )को मंगलवार की शाम 7 बजे चार बदमाश आगरा से उनकी कार में ही किडनैप कर पहले धौलपुर ( Dholpur )ले गए थे। धौलपुर के दिहौली क्षेत्र के कठमूरी गांव में तीन बदमाश डॉक्टर को लेकर उतर गए थे। वहां से चंबल के बीहड़ में प्रवेश कर गए थे। डॉक्टर की कार को ले जा रहे बदमाश को धौलपुर शहर में चेकिंग के दौरान मंगलवार रात को पकड़ लिया गया था। यहां पर बदमाश से पूछताछ के बाद डाॅक्टर के अपहरण की कहानी पता चली थी। इसके बाद आगरा और धौलपुर की स्पेशल टीमों ने डाॅक्टर की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए थे। 30 घंटे बाद बुधवार रात दो बजे धौलपुर के बीहड़ से डाक्टर को मुक्त कराया गया।
पकडे़ गए बदमाश की निशानदेही पर आगरा और धौलपुर ( Dholpur )की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बीहड़ से सटे एक दर्जन गांव में सर्च आपरेशन चलाया गया था। मगर, वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद बधुवार रात को पकडे़ गए बदमाश से धौलपुर पुलिस ने दोबारा पूछताछ की गई तो उन्हें अहम जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में टास्क फोर्स ने रात को फिर से बीहड़ में सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया गया है कि धौलपुर के चंबल के बीहड़ में डॉक्टर के होने की पुष्टि होने के बाद पूरे आपरेशन को अंजाम दिया गया। धौलपुर की डीएसटी का नेतृत्व सीओ सिटी प्रवेंद्र मेहला कर रहे थे। अपने को घिरता देख बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने डॉक्टर को एक चबूतरे के नीचे बंधक बनाकर रखा था।बताया गया है बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए चिकित्सक को अगवा किया था। इसके लिए सबसे पहले युवती मंगला उर्फ संध्या उर्फ अंजलि ने चिकित्सक को हनी ट्रैप के जाल में फंसाया, इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर ले जाकर उनको अगवा कर लिया।
युवती मंगला उर्फ संध्या उर्फ अंजलि ने चिकित्सक को मिलने के बहाने भगवान टॉकीज पर बुलाया। इसके बाद लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए गाड़ी में बैठ गई। उसके साथी भी बाइक से आ रहे थे। तभी युवती उन्हें ग्वालियर मार्ग की तरफ ले गई। रास्ते में रोहता के पास बदमाशों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद चिकित्सक को धौलपुर की तरफ ले गए।धौलपुर के दिहोली क्षेत्र में चंबल नदी के पास डॉक्टर को रखा गया था। यह इलाका बीहड़ का है। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद बदमाश डॉक्टर को छोड़कर भाग निकले।वरिष्ठ चिकित्सक का अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। पुलिस अब गैंग के सरगना व अन्य बदमाशों की भी तलाश में जुटी है।
डाॅक्टर उमाकांत गुप्ता की पत्नी विद्या गुप्ता व दोनों बेटे अभिषेक और अभिलाष भी डाक्टर हैं। तीनोंं शुरू से ही अपहरण की आशंका जता रहे थे। डॉक्टर के बेटे अभिषेक ने एत्माद्दौला थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?