उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) के जुलूस में पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मामले में थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें नामजद पांच सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे आगरा( AGRA) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जुलूस निकाला था। ये लोग पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन देने के लिए सदर तहसील जा रहे थे। रास्ते में जुलूस में शामिल हुए एक युवक ने पहले अखिलेश यादव जिंदाबाद और फिर पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए।
नारेबाजी का 38 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया। हिंदू जागरण मंच के डॉ. सुरेश भगौर और अमित चौधरी ने प्रदेश के डीजीपी से जुलूस में शामिल लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। देर रात को इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानगंज पुलिया निवासी पंकज सिंह, आरिफ खान, दीपक, मधुकर और चंद्रप्रकाश शामिल हैं। 20-25 अज्ञात लोग हैं। उन को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा महामारी अधिनियम, धार्मिक भावनाओं को भड़काने, धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य में दर्ज किया गया है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। नारे लगाने में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। उधर, सपा पदाधिकारियों ने नारे लगाने वाले लोगों से पल्ला झाड़ लिया है।
महंगाई के विरोध में निकाले गए जुलूस में पाक समर्थित नारेबाजी होने पर सपा अपना बचाव करने में जुटी है।समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party )महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम नारे किसने लगाए। सपा देशद्रोह का कभी समर्थन नहीं करती। यह हमारे आंदोलन को भटकाने और बदनाम करने की साजिश है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?