मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) में विदिशा( Vidisha ) जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए जुटी भीड़ की वजह से कुआं धंस गया। भीड़ अचानक धंसने उसमें समा गयी इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है। रात में रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर भी पलट गया। वहीं बचाव दल के तीन लोग भी घायल हुए हैं। कुएं में अब भी पानी है। कुछ और लोगों के कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका है।
रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा ( Vidisha ) जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए। NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई थीं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सुबह तक बचाव कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घटना की सतत निगरानी की जा रही है।
गुरुवार की शाम करीब 6 बजे लाल पठार गांव में रवि अहिरवार नामक 13 साल का एक बच्चा 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। कुएं में पानी भरा था। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। भीड़ के वजन से अचानक कुआं धंस गया। इससे वहां खड़े करीब लोग कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत JCB और अन्य मशीनों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 20 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार कुआं करीब 40 फीट गहरा है। उसमें 25 से 30 फीट पानी है। रेस्क्यू के लिए कुआं खाली कराया जा रहा है। अंधेरा होने के चलते बचाव एवं राहत कार्य में परेशानी आई। सुबह तक कुआं खाली कराया जा रहा था।
गांव के रहवासी मोहन अहिरवार ने बताया कि कुएं की जगत काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव की 7 हजार की आबादी यहां से पानी भरती है। इसलिए ग्राम पंचायत के सरपंच और जनपद पंचायत से भी कुएं की जगत की मरम्मत कराने की मांग 20 दिन पहले की गई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?