गुजरात ( Gujarat) के बनासकांठा( Banaskantha ) जिले के छोटानेसडा गांव की एक महिला ने आज सुबह नर्मदा ( Narmada ) नहर में अपनी चार बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी, जिससे महिला और उसकी दो बेटियों की डूबने से मौत हो गई। मौके से कुछ दूरी पर ही खड़े कुछ तैराकों ने महिला को नदी में कूदते देख लिया था, जिससे दो बच्चों की जान बचा ली गई। हालांकि, अन्य दो बेटियां और महिला नदी के बहाव में आगे निकल गए थे, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने ने बताया कि महिला की पहचान देवलीबेन परमार (29) के रूप में हुई है।
दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बनासकांठा( Banaskantha ) जिले के थारड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला ने नर्मदा नदी से जुड़ी नहर में अपनी चार बेटियों के साथ छलांग लगा दी। महिला और उसकी दो बेटियों (जिनकी उम्र तीन से छह साल के बीच है) की मौत हो गई चारों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम है।
महिला के दो बच्चों की जान बचाने वाले तैराकों ने बताया कि महिला कैनाल के किनारे खड़ी थी। अचानक उसने अपने चारों बच्चों को एक-एक कर कैनाल में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। तैराक बहाव के दूसरी तरफ थे, जिससे चारों बच्चों तक नहीं पहुंच सके। सिर्फ दो बच्चे ही उनकी पकड़ में आए, जिन्हें उन्होंने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों की मदद से मृतक महिला और दोनों बच्चों के शव निकाले गए।
हालांकि, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि महिला ने ये कदम क्यों उठाया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह कठोर कदम उठाने की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।कुछ गांववालों ने महिला के चोथानेसडा गांव की होने की बात कही है। फिलहाल बनासकांठा( Banaskantha ) जिले की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?