उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) के थाना चित्राहाट क्षेत्र के पारना मोड़ कमालपुरा के पास दिनदहाड़े जिप्सी सवार बदमाशों ने कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मार कर भाग रहे जिप्सी सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार राहुल करैरिया पुत्र जेपी करैरिया निवासी कस्बा जैतपुर ने कुछ दिनों पूर्व आगरा( AGRA) के थाना चित्राहाट के गांव कमालपुरा के पास इटावा बाह मुख्य मार्ग पर करीब 12 बीघा जमीन खरीदी थी। जिसको लेकर उसी गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बताया गया है पिछले सप्ताह खरीदी गई जमीन की पैमाइश भी हुई थी और मामला शांत हो गया था। रविवार सुबह राहुल को दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा करने की सूचना मिली जिस पर वह अपनी कार से कमालपुरा जमीन को देखने गया था।
जहां दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान फायरिंग करते हुए राहुल को गोली मार दी। घायल अवस्था में अपनी जान बचाने को युवक ने कार से भागने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों ने जिप्सी से पीछा करते हुए राहुल को घेर लिया। घायल राहुल की कार में ही मौत हो गई।
कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिप्सी से पीछा करने वाले बदमाश बाह की तरफ भाग गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सभी थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। चित्राहाट, जैतपुर थाना पुलिस ने जिप्सी सवार बदमाशों का पीछा किया और घेराबंदी कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव का आगरा( AGRA) पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है मृतक युवक राहुल अपने परिवार में इकलौता पुत्र था युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?