मध्यप्रदेश( Madhya Pradesh ) के भिंड ( Bhind ) शहर में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली एवं ठगी के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल तथा 15 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जवान उसके पास ग्राहक बनकर पहुंचा। बातचीत के दौरान पिस्टल खरीदने के लिए सौदा तय हुआ। उसके पास से पिस्टल, कई विभागों की सील, चाकू, फर्जी दस्तावेज और न्यूज पेपर्स की फर्जी ID भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक लेडी तस्कर के पास ऐसे कारतूस मिले हैं, जो सेना को सप्लाई किए जाते हैं। पुलिस ने उसका घर सील कर दिया है।
भिंड ( Bhind ) की पुलिस ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही है। भिंड महिला पुलिस थाना प्रभारी रत्ना जैन ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने भिंड शहर के यदुनाथ नगर स्थित कुसुम के आवास पर शनिवार शाम छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से एक देशी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं।
पकड़ी गई महिला से पुलिस कारतूसों के बारे में पूछ रही है। आरोपित महिला इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इधर, खुलासा हुआ है कि महिला द्वारा अब तक कई लोगों से ठगी की जा चुकी है। उसने मुरैना निवासी देवेंद्र शर्मा से दस लाख रुपए की ठगी करके सचिवालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। उक्त युवक से 10 लाख रुपए लिए फिर फर्जी तरीके से काउंसिलिंग कराई और फर्जी आदेश थमाया। युवक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस पूछताछ कर रही परंतु महिला इस मामले को भी नकार रही है।
भिंड ( Bhind ) की पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इस छापे के दौरान कुसुम के घर से कुछ छोटे अखबारों के उसके पहचान पत्र भी बरामद किए हैं, जिनमें वह पत्रकार के रूप में काम किया करती थी। उसके घर से कई सरकारी विभागों की मुहर भी बरामद हुई हैं।पुलिस ने बताया कि लोगों का कहना है कि वह हथियार और गोला-बारूद की तस्करी करती थी।
महिला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि यदुनाथ नगर में रहने वाली कुसुम भदौरिया हथियारों की तस्करी करती है। यह देसी व इंग्लिश पैटर्न के कट्टे, पिस्टल और कारतूस बेचती है। इस पर पुलिस ने एक बदमाश के जरिए पुलिस के जवानों को ग्राहक बनकर भेजा।
पुलिस जवान ने कुसुम भदौरिया से 20 हजार रुपए की पिस्टल व कारतूसों का सौदा किया। इसके बाद जैसे ही उसने पिस्टल दिखाई। रुपए कम होने की बात कहकर जवान निकला और महिला पुलिस को इशारा कर दिया। इसी दौरान पुलिस टीम ने कुसुम को दबोच लिया।
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि सरकारी विभाग की मुहर रखने के अलावा वह बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए सिफारिश पत्र भी लिखा करती थी। पुलिस उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है,कुसुम के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के साथ-साथ भादंवि की धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?