बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म( Porn Films ) बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। खबरों की मानें तो हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है।
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने नेरुल इलाके से रयान थारप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक राज सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बता दें, इस साल फरवरी महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें पब्लिश करने का मामला दर्ज किया गया था, कुंद्रा ने इस मामले में शामिल होने का खंडन करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था।
क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है।
राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) की गिरफ्तारी से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उन पर आरोप हैकि वे अश्लील फिल्म बनाने के काम से जुड़े थे। उन पर आरोप है कि इसके बाद इन फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाता था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पिछले सप्ताह दो एफआईआर दर्ज की और नौ लोगों को कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन सूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था।ये कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में है, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?