भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के निजी रिश्तेदारों को राजस्थान लोक सेवा आयोग( RPSC ) द्वारा आयोजित की गई राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में अनुचित लाभ देने का आरोप लगाया है। शेखावत ने आरपीएससी ( RPSC )की ओर से आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा के मंगलवार को जारी परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
आएएस (RAS) के नंबर जारी किए जाने के बाद टॉपर्स से अधिक डोटासरा की पुत्रवधू के भाई गौरव और बहन प्रभा के नंबरों की सोशल मीडिया पर चर्चा है। इन दोनों को इंटरव्यू में 80 फीसदी अंक मिले हैं। इसके बाद से शिक्षा मंत्री सवालों के घेरे में आ गए हैं। शिक्षा मंत्री राजनीति गलियारों और सोशल मीडिया पर सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि 2016 में बहू के भी इंटरव्यू में 80 फीसदी नंबर थे और अब पुत्रवधू के भाई-बहनों के भी इतने ही अंक हैं। आखिर कैसा संयोग है?दरअसल इन अंकों को डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रतिभा को भी 2016 के इंटरव्यू में 80 फीसदी अंक ही हासिल हुए थे।
उन्होंने ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के बेटे अविनाश डोटासरा की पत्नी प्रतिभा पूनिया, उनकी साली प्रभा पूनिया और साले गौरव पूनिया तीनों के ही लिखित परीक्षा में प्राप्तांक 50 फीसदी से कम है। जबकि तीनों को ही साक्षात्कार में एक समान 80-80 अंक देकर अवांछित लाभ पहुंचाया गया है। यह दुर्लभ संयोग कैसे सम्भव है कि तीनों रिश्तेदारों का साक्षात्कार एक जैसा ही हुआ हो। जबकि राज्य लोक सेवा आयोग की आएएस (RAS) परीक्षा को टॉप करने वाली मुक्ता राव ( Mukta Rao,) को साक्षात्कार में 77 अंक ही दिए गए हैं।
इसी तरह आएएस (RAS) राज्य मेरिट में चौथी रेंक प्राप्त करने वाले निखिल को साक्षात्कार में मात्र 67 अंक हासिल हुए हैं। शेखावत ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने निजी रिश्तेदारों को सत्ता के दबाव में अनुचित लाभ दिलाया है। इस प्रकार योग्य अभ्यर्थियों के हक पर सीधा-सीधा कुठाराघात किया है। शेखावत ने इस पूरे मामले को पद के दुरुपयोग का मामला मानते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
संयोग देखिए एक ही आदमी के 3 बच्चों के इंटरव्यू में बराबर नंबर।
प्रतिभा पूनिया RAS 2016 में 80 नंबर
और अब उसके दो भाई और बहन के भी RAS 2018 में वही 80 मार्क्स। pic.twitter.com/Vy3EObWzsH— राजस्थानी ट्वीट ? (@8PMnoCM) July 20, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?