उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा( AGRA) शहर में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई।
घटना आगरा( AGRA) शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि रेखा का दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले।
रेखा के पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं।हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई। पहले कपड़े से बांधकर उनके गले दबाए गए, जिससे उनकी चीखें बाहर नहीं आ सकीं। बाद में किसी धारदार हथियार से गले रेते भी गए। जब तक चारों की जान नहीं निकली, तब तक उन्हें छोड़ा नहीं गया। पारस और माही को बेड पर तो रेखा और टुकटुक को फर्श पर मारा गया। दिल दहलाने वाली घटना के बारे में घर के हालात कुछ यही बता रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। डॉग स्क्वैड ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है।आगरा( AGRA) एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।पुलिस को कमरे में अलमारियां खुली मिलीं। उनका सामान फर्श पर बिखरा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि बुधवार की दोपहर को रेखा और तीनों बच्चों को अंतिम बार देखा गया था।
जानकारी के मुताबिक एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी रेखा राठौर की शादी 15 साल पहले माईथान निवासी सुनील के साथ हुई थी। वह चांदी कारीगर है। दो साल पहले उनमें तलाक हो गया। सुनील ने दूसरी शादी सोनी नामक महिला से कर ली। रेखा मोहल्ला कूंचा साधूराम में स्थित अपने मकान में तीनों बच्चों के साथ रह रही थी।
जिस मकान में वारदात हुई वह रेखा राठौर के नाम पर है। सुनील ने लगभग सात साल पहले 25 लाख रुपये में यह मकान एक सराफा व्यापारी से खरीदा था। लगभग 60 गज के मकान में पहली मंजिल पर दो कमरे, किचिन हैं। चारों शव पहली मंजिल पर ही मिले।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?