आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से पहुंचे 22 साल के युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। एक्सप्रेसवे पर युवक के आग का गोला बनने से हड़कंप मच गया। जब तक लोग आग बुझाते, जलने से युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस को बाइक से एक थैला मिला, जिसमें रखी पासबुक में युवक का नाम और मथुरा ( Mathura) निवासी होने का पता चला। सूचना पर पहुंचे परिजन भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
डौकी थाना के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर लगभग डेढ़ बजे बाइक संख्या डीएल 7एस बीक्यू 5337 से एक युवक आगरा की तरफ से आकर किलोमीटर 13.200 पर रुका। युवक ने बाइक से एक प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाला और आग लगा ली। इस घटना से एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर युवक को जलता हुआ देख लोगों ने वाहन रोक दिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि तब तक जलने से युवक की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक के थैले में मिली पासबुक में शरद गोस्वामी पुत्र मोहन लाल गोस्वामी निवासी गोविंद नगर, मथुरा लिखा था।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई अभिनव ने बताया कि शरद (22) एक निजी स्कूल में क्लर्क का काम करता था। घर में कोई विवाद नहीं था। वह यहां कैसे पहुंचा और क्यों यह घटना की। वह कुछ नहीं बता सका। पुलिस घटना की जांच की जा रही है। युवक ने आत्मदाह क्यों किया है, यह अभी पता नहीं चल सका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?