महाराष्ट्र (Maharashtra ) में भारी बारिश के बाद रायगढ़( Raigad ) जिले के महाड ( Mahad )गांव में भूस्खलन( landslide) होने की वजह से 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चट्टान खिसकने की इस घटना में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। बता दें कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगहों पर लैंडस्लाइड की खबर है।
रायगढ़ ( Raigad )अधिकारियों ने कहा कि महाड में भूस्खलन स्थल से 36 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि और लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।
शुक्रवार दोपहर तक 36 शव बरामद कर दिए गए हैं, जबकि अभी भी 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जो 36 शव बरामद किए गए हैं, उनमें से 32 एक जगह और 4 दूसरी जगह मिले हैं ।
रायगढ़ ( Raigad )के अधिकारियों अनुसार, महाड के पास तलाई गांव में भूस्खलन ( landslide) के बाद बचाव दल की एक टीम ने मलबे से 30 शव निकाले हैं। गुरुवार की देर रात पहाड़ी के हिस्से के खिसकने से कुछ घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि 20 स्थानीय बचाव दल मलबा हटाने में लगे हैं, जबकि एनडीआरएफ और पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन अब बरामद शवों की पहचान करने में जुट गया है अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ( landslide) की चपेट में करीब 25-30 घर आ गए। तलाई गांव एक पहाड़ी पर स्थित है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोंकण से लेकर मुंबई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। कोंकण में गुरुवार को बारिश की वजह से करीब 6 हजार से अधिक लोग फंसे रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?